बढ़ते तापमान के कारण अस्पताल में डिहाईड्रेशन के मरीजों की बढ़ी संख्या
चक्रधरपुर, मई 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ओपीडी में ज्यादातर दस्त, पेट दर्द के मरीजों के साथ सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उल्टी और दस्त के मरीज भर्ती हैं। वहीं ओपीडी में रोजाना 125 से 130 मरीज पहुंचकर अपना इलाज करवा रहे हैं। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमान शर्मा ने बताया कि डिहाइड्रेशन के मरीज को दस्त से शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। इससे बचने के लिए उन्हें ओअरएस का घोल, नारियल पानी, नींबू पानी लगातार पीते रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान साथ ही खिचड़ी, दही, चावल तथा उबले आलू का सेवन करना चाहिए। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.