बेगुसराय, फरवरी 26 -- सिंघौल, निज संवाददाता। जिले में रबी सीजन के तहत करीब एक लाख 18 हजार हेक्टेयर में खेती की जा रही है। इनमें से सबसे अधिक करीब 67 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जा रही है। लेकिन फरवरी माह में ही तापमान में वृद्धि के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इसको लेकर पूसा स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसान भाइयों के लिए समसामयिक सुझाव जारी किए हैं। सुझाव के अनुसार बढ़ते तापमान के मद्देनजर किसान भाई खेत में नियमित सिंचाई कर पर्याप्त नमी बनाए रखें ताकि अधिक तापमान का दुष्प्रभाव कम हो और उत्पादन में कमी न आए। जो गेहूं की फसल वर्तमान में दुग्धावस्था में है, उसमें उच्च तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए पोटेशियम 10-2 ग्राम प्रति लीटर पानी...