दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी रसायन विज्ञान विभाग की ओर से विश्व जल दिवस पर ऑनलाइन उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. संजय कुमार चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजभूषण प्रसाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अनिंद्र शर्मा ने वैश्विक स्तर पर जल के वितरण एवं बढ़ते जल संकट पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान समय में बढ़ते जल संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से महिलाओं पर जल संकट के प्रभावों पर चर्चा की गई तथा इस समस्या के समाधान के लिए व्यावहारिक उपाय सुझाए गए।मुख्य वक्ता ने सत्य साईं बाबा द्वारा आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक के शुष्क क्षेत्रों में नि:शुल...