बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने प्रखंडों में दिया धरना
गोपालगंज, जून 9 -- गोपालगंज।राजद ने जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मंगलवार को प्रखंड अध्यक्षों की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। साथ ही राज्य में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई और गिरती विधि-व्यवस्था का विरोध जताया। वहीं, राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह और प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने कई प्रखंडों का दौरा कर धरना कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अपराध, हत्या, लूट एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश है। महंगाई ने आम लोगों की कमर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.