जमुई, मार्च 7 -- झाझा,निज संवाददाता सड़क दुर्घटनाओं के मामले आए दिन सामने आने से प्रशासन,पुलिस व परिवहन विभाग के बाद अब राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ भी चिंतित दिख रहा है। इसके मद्देनजर महासंघ द्वारा सड़क हादसों में कमी की कोशिश के तहत अपने तई एक सराहनीय पहल की है। महासंघ के अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ फुटल कपार ने बताया कि वाहन चालकों को अपने वाहन सीमित गति एवं सावधानी से चलाने के अलावा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने को ले महासंघ के लोग शनिवार को झाझा समेत जमुई जिले के कई थाना क्षेत्रों में जागरूकता मार्च निकालेगा। उक्त आशय का एक पत्र संघ के शंकर सिंह व संचालक विवेक द्वारा थाना में दिया गया है। गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है,इस हकीकत से शायद किसी को भी इंकार नहीं होगा। प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.