खगडि़या, मार्च 24 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को सीपीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और 21 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया। इस धरना में नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सीपीआई के पूर्व जिला सचिव सह पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, जिससे आम जनता गंभीर रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को वर्षों से बासगीत का पर्चा न मिलने, महेशखूंट में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण न होने और ग्रामीण विकास कार्यों में देरी जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। धरना की अध्यक्षता बटेश्वर मुनि ने की। इस अवसर पर अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखकर मांगों का समर्थन किया। धरना कार्यक्रम में शामिल लोगों ...