बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा, चीनी के दाम नियंत्रित करने की मांग
बागपत, अगस्त 25 -- बड़ौत। नगर की चौधरान पट्टी में मंगलवार को किसानों की एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उनके अनुसार पिछले 70 वर्षों में इतनी महंगाई कभी नहीं बढ़ी। दीपक शर्मा ने कहा कि चीनी के दाम करीब 30 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं, जबकि गन्ने के दाम में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है। बताया कि महंगाई का असर केवल चीनी तक सीमित नहीं है। चावल के दाम करीब 10 रुपये प्रति किलो और अदरक व दालों के दाम करीब 30 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: महंगी चीनी के विरोध में सपा नेता ने शुरू किया 'पीडीए चीनी' अभियान इस अवसर पर विनीत शर्मा, दिनेश शर्मा, हरिओम शर्मा, काली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.