समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- कल्याणपुर। प्रखंड कांग्रेस इकाई ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने की। वहीं इस अवसर पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक ओर प्रशासन कहती है कि एलपीजी गैस और डीजल पेट्रोल की कहीं कोई कठिनाई नहीं है तो आखिर बाजार से यह चीज गायब क्यों है। एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की किल्लत और कालाबाजारी को अगर अविलंब दूर नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी प्रखंड मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करने को विवश होगा। वहीं अंत में प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी जलाया गया। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रघुनंदन पासवान, नीलम देवी, जगरनाथ ठाकुर, रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.