सराईकेला, मार्च 15 -- खरसावां। रसोई गैस के दामों में वृद्धि, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में खरसावां में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को खरसावां चांदनी चौक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाराम पाडिया के नेतृत्व एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक विरोध दर्ज किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाने और महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा। मौके पर मिश्रा ने कहा कि युद्ध की आड़ में मोदी सरकार अनावश्यक रूप से प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि कर आमजन को लूट रही है। घरों में डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.