बढ़ती महंगाई के विरोध में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्यव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले ने मांगों के समर्थन में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार द्वारा किया गया किसान विरोधी अमेरिकी ट्रेड डील, किसानों से गेहूं खरीद में धाधली, बढ़ते पेट्रोल-डीजल की दामों से बढ़ती महंगाई तथा स्मार्ट मीटर एवं महंगी बिजली के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। किसान महासभा के जिला संयोजक रामनवल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, महंगी होती बिजली, स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश और गुस्सा है। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में किसान सभा ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन प्रदेश सरकार जनता के भारी विरोध के बावजूद भी बिजली का निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.