अररिया, अप्रैल 2 -- पलासी, (ए.सं)। युवा कांग्रेस के बैनर तले बिजली बिल में बढ़ोतरी, गैस की किल्लत, किसानों की फसल की क्षति और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी किया गया। अध्यक्षता महिला अध्यक्षा गुलशन आरा व युवा कांग्रेस अररिया के अध्यक्ष आफताबुर रहमान ने की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सबीर आलम, महावीर प्रसाद यादव, मोहम्मद हिलालुद्दीन, इकबाल अहमद, जनीसर आलम, शाहिद आलम, सरवर आलम, प्रदीप, सरवर सुब्बा, यूसुफ आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...