लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में रसोई गैस की किल्लत का अंदाजा वितरकों के काउंटर में बढ़ती भीड़ को देख सहज ही लगाया जा सकता है। वहीं गैस नही मिलने से जिले में कोयला और जलावन लकड़ी की मांग भी बढ़ गई है जबकि बाजार में इंडक्शन की बिक्री भी बढ़ी है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति में होने वाली देरी के कारण गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी जारी है, वहीं वितरक घर तक सिलेंडर पहुंचाने के बजाय उपभोक्ताओं को गोदाम से ही गैस उठाव को मजबूर कर रहे हैं। इसका असर यह हो रहा है कि जिले में कोयले की मांग में बढ़ोतरी हुई है।जिले में अमूमन महीने में 80 से 90 टन कोयले की बिक्री होती थी, जो अब 150 टन से अधिक हो गई है। कोयला व्यवसायियों का कहना है कि जब से गैस सिलेंडर, खास कर व्यवसाईक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद हुई है तब से कोयले की मांग अचानक तेज हो गई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.