कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी के तीखे तेवर का असर खेतों में साफ दिखने लगा है। मूंग, मकई और लत्ती वर्गीय सब्जियों की फसल पर मौसम की मार पड़ रही है। कई जगह पौधे सूखने लगे हैं, पत्तियां पीली पड़ रही हैं और बढ़वार रुक गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों में मूंग और मकई की फसल इस समय महत्वपूर्ण अवस्था में है, लेकिन तेज धूप और लगातार बढ़ती गर्मी ने उत्पादन की उम्मीदों पर असर डालना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पास किसानों का कहना है कि खेतों में नमी टिक नहीं रही है। दिन में तेज धूप पड़ते ही मिट्टी सूख जा रही है, जिससे फ...