सिद्धार्थ, मार्च 31 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। रबी की मुख्य फसल गेहूं अब पककर तैयार है और कहीं-कहीं पर कटाई का काम भी शुरू हो गया है। इस बीच बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने चेतावनी दी है कि इस समय जरासी लापरवाही सैकड़ों बीघा फसल को राख में बदल सकती है।उन्होंने बताया कि पकी हुई गेहूं की फसल अत्यधिक सूखी और ज्वलनशील होती है। इससे मार्च-अप्रैल के महीनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। आंकड़ों के अनुसार, करीब 65 प्रतिशत आग की घटनाएं खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, ढीले तारों के टकराने या ट्रांसफार्मर में खराबी से निकलने वाली चिंगारी के कारण होती हैं। इसके अलावा कंबाइन मशीनों में अधिक घर्षण, बीड़ी-सिगरेट के टुकड़े फेंकना, और ...