मधेपुरा, अप्रैल 21 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा लोगों के सेहत पर भारी लग रहा हैं। सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के पहले शिप्ट में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन कटवाने के लिए मरीजों कि लंबी कतार लगी रही। ओपीडी के शिशु रोग कक्ष में पहले शिप्ट में इलाज कराने के लिए परिजन अपने छोटे - छोटे बच्चों को लेकर कतार में लगे रहें। सोमवार को शिशु रोग कक्ष में मरीजों की भीड़ नजर आए। शिशु रोग कक्ष के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड मरीजों के परिजनों को एक - एक कर चिकित्सक कक्ष में भेजते रहे। यह भी पढ़ें- गर्मी की मार से बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप, 12 भर्ती शिशु रोग कक्ष में चिकित्सक मरीजों से घिरे नजर आए। शिशु रोग कक्ष में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डॉ. यस शर्मा ने बताया कि ज्यादातर बच्चे उल्टी - दस...