औरैया, मई 11 -- अछल्दा, संवाददाता। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के चलते क्षेत्र में बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और वायरल संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में करीब 120 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिससे अस्पताल में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी जनित बीमारियों से परेशान होकर इलाज कराने पहुंचे। कई मरीज तेज बुखार, सिर दर्द, कमजोरी और शरीर में पानी की कमी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। बढ़ती गर्मी के कारण अस्पताल के वार्ड और ओपीडी दोनों में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। सीएचस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.