फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। दोआबा में भीषण गर्मी का असर अब गर्भवती महिलाओं की सेहत पर साफ दिखने लगा है। जिला महिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 7 दिनों में करीब करीब तीन सैकड़ा गर्भवती महिलाएं ओपीडी में जांच के लिए पहुंचीं, जिनमें से 55 महिलाओं में उच्च रक्तचाप और प्रीक्लेंप्सिया के लक्षण पाए गए। जिनकी डॉक्टर तत्काल जांच करा रहे हैं और उन्हें इस बीमारी की जानकारी दे रहे हैं। मां और शिशु दोनों के लिए बढ़ा जोखिमडा सोनम सचान ने बताया कि प्रीक्लेंप्सिया एक गंभीर स्थिति है, जिसमें ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ सूजन, तेज सिरदर्द और धुंधला दिखना जैसे लक्षण सामने आते हैं। यह भी पढ़ें- अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पेट दर्द-बुखार के सबसे ज्यादा मरीज समय पर इलाज न मिलने पर यह मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है। गर्मी के का...