बढ़ती उमस और गर्मी के साथ घट रहा बिजली का वोल्टेज, लोगों की नींद हराम
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती और लो वोल्टेज की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। दिन भर जहां-तहां काम करने के बाद रात में सुकून की नहीं चाहने वाले लोगों को बिजली परेशान कर रही है। दिन से रात तक कई बार आने-जाने वाली बिजली उनको राहत नहीं पहुंचा पा रही है। ऊपर से बहुत लो वोल्टेज की वजह से दिक्कत दोबाला हो रही है। बिजली की वजह से लोगों के भीतर गुस्सा पैदा हो रहा है। महीना भर पहले बिजली ने लोगों को कई दिन जार-जार रुलाया था। लोगों को घरों में मोमबत्तियां तक जलानी पड़ी थीं। हर दस से पंद्रह मिनट बाद गायब होने वाली बिजली से परेशान लोगों और व्यापारियों ने पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद बिजली सप्लाई की हालत सुधरी लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ-साथ वोल्टेज लो होने लगा। पिछले करीब एक महीने से आलम यह है कि निघासन कस्बे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.