उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। जिले में मौसम के दोहरे मिजाज ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। एक ओर जहां मौसम विभाग 31 मार्च से बारिश की संभावना जता रहा है, वहीं वर्तमान में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने जून का अहसास कराना शुरू कर दिया है। रविवार को पारा 36 डिग्री के करीब पहुंचने के साथ ही जिले में बीमारियों का ग्राफ तेजी से ऊपर भागा है। आलम यह है कि अस्पतालों में बुखार और डायरिया के साथ-साथ अब आंखों की बीमारियों के मरीजों की कतारें लंबी होने लगी हैं। गर्मी और उमस के चलते घर-घर में लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रिकॉर्ड 1792 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। इनमें से अधिकांश लोग उल्टी, दस्त, तेज बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी संक्रामक बीमारियों की चपेट में थे। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक बढ़े तापमान के कारण शरीर का इम्युनिटी सिस्टम प्रभावित हो र...