बढ़ई से हलवाई तक नौ हुनरमंदों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण
औरैया, सितम्बर 9 -- पारंपरिक हुनर के सहारे रोजगार करने वाले बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची और धोबी को अपना हुनर निखारने का मौका मिलेगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2026-27 के तहत इन नौ व्यवसायों से जुड़े लोगों को 10 दिन का निशुल्क कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 16 सितंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के दस्तकारों एवं पारंपरिक कारीगरों को सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण की अनुमति मिली है। प्रशिक्षण अनावासीय होगा और इसके लिए प्रतिभागियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का संबंधित पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा होना जरूरी है। इसमें जाति की कोई बाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.