बड़ौदा घाट में खरकई नदी से मिला युवक का शव
जमशेदपुर, मई 30 -- बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट में शनिवार सुबह नदी में एक युवक की शव पाया गया। नहाने के क्रम में युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है कि युवक आसपास का ही है। हालांकि अबतक लोगों ने उसे पहचानने से इनकार किया है। पुलिस युवक के परिजनों का पता लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.