बड़ौत में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
बागपत, सितम्बर 29 -- बड़ौत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को बड़ौत शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने वोट की चोरी के खुलासे और लोकतांत्रिक संस्थाओं में अनियमितताओं के खिलाफ सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। बड़ौत शहर कार्यालय से शुरू हुआ यह पैदल मार्च शहर के मुख्य चोपले पर पहुंचा, जहां आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा सरकार की मिलीभगत से वोट चोरी के हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या और देश के मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि देश का मतदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.