बागपत, फरवरी 16 -- बड़ौत। नगर की ओम विहार कालोनी में सोमवार को पालिका चेयरमैन बबीता तोमर ने सीसी रोड का उद्घाटन किया। इस दौरान कालोनी के लोगों ने उनका स्वागत किया। नगर की ओम विहार कालोनी में सालों से सड़क जर्जर हालत में थी। इस सड़क को बनवाने की मांग को कालोनी के लोग पालिका चेयरमैन बबीता तोमर से मिले। लोगों की मांग पर चेयरमैन ने कालोनी में सीसी रोड का निर्माण कराया। सोमवार को चेयरमैन बबीता तोमर ने कालोनी में पहुंचकर सीसी रोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चेयरमैन बबीता तोमर ने कहा कि नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बिजरौल रोड से लेकर गुराना रोड तक मीरापुर राजवाहे की पटरी को सीसी बनाया जा रहा है। इस मौके पर रालोद नेता अश्वनी तोमर, बोबी तोमर, सभासद शौकिन्द्र पाल, दीपक तोमर, राजपाल, सुरेशपाल, विनोद, गजेन्द्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.