बागपत, जून 18 -- बड़ौत। बड़ौत के व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब उसे बागपत की अदालत में पेश कराने के लिए बी वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 11 साल पहले भाई कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 जून को व्यापारी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरुण लुहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारी पक्ष से मृतक के भाई राजेश ने वरूण लुहारी, बाबूराम, करुण, मोंटू और जयंत उर्फ गोलू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर वरुण की हत्या में उसके ताऊ प्रमोद ने दीपक और राजेश व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वरुण लुहार...