बागपत, मार्च 10 -- बागपत। बड़ौत क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बासौली गांव के पास पूर्वी यमुना नहर किनारे का है, जहां वन माफियाओं ने सरकारी शीशम के पेड़ पर आरा चलाकर उसे काट डाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अफसर मौन हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में काफी समय से अवैध रूप से पेड़ काटे जा रहे हैं। बासौली गांव के पास भी वन माफिया खुलेआम सरकारी शीशम के पेड़ को काटकर ले गए। मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई और बाकायदा जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो भी भेजे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि अवैध पेड़ कटान वन विभाग के अफसरों के संरक्षण में हो रहा है। कई बार डीएफओ को पहले भी बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पर काटे गए सरकारी तुन व अन्य प्रजातियों के पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.