जहानाबाद, जून 12 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के अहियासा गांव में मारपीट की घटना में दो वर्षीय बच्चे का हाथ टूट गया। दरअसल अहियासा निवासी सीताराम प्रसाद गांव के तालाब में हो रही मिट्टी खुदाई के दौरान निकाले जा रही मिट्टी को बेचने का आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी थी। इसी बात को लेकर गांव के युवक जो तालाब की खुदाई कर रहा था। खेत से लौटने के दौरान शिकायतकर्ता सीताराम प्रसाद को मारपीट करने लगा। इस दौरान गोद में रहे उनके दो वर्षीय नाती का हाथ टूट गया। इस सिलसिले में नाना सीताराम प्रसाद के द्वारा घोसी थाना में लिखित शिकायत दी गई है। यह भी पढ़ें- बड़ों के झगड़े में दो वर्षीय बच्चे का टूटा हाथ घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि तत्काल पुलिस शिकायत के आलोक में मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मिश्रवलिया गांव में ...