फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद बजरंग शाखा और आकांक्षा समिति की ओर से एक निजी स्कूल में आंख और दांत के परीक्षण का कैंप लगाया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर वंदना द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को हमारी परंपरा और मूल्य के आधार पर जीवन का निर्माण करना चाहिए। बड़ों का सम्मान करना चाहिए। गुरुजनों और सभी का सदैव सहयोग करना चाहिए। अभिवादन से हमें बल, बुद्धि, विद्या और आयु स्वत: प्राप्त हो जााते हैं। इस दौरान आलोक रायजादा, बरखा सक्सेना, मनीष शुक्ला, संजय वर्मा, उपासना शर्मा, मनोज रस्तोगी, अंशिका दुबे, संजीव तिवारी, दुष्यंत दुबे आदि की मौजूदगी रही।अवनींद्र कुमार सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...