फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासभा की बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आवाज उठायी गयी। इस बैठक में राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुये। शिक्षक नेता भूपेश पाठक ने बताया कि पोस्टकार्ड अभियान की सफलता के बाद इस आंदोलन को एक सप्ताह और आगे बढ़ा दिया गया है। बैठक में बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...