बड़े वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक
मोतिहारी, अप्रैल 21 -- सिकरहना, निज संवाददाता। एसडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद ढाका अंतर्गत ढाका बाजार में जाम की समस्या, बस पड़ाव एवं यातायात संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ढाका नगर परिषद के सभापति मो. इम्तेयाज अख्तर, कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, यातायात निरीक्षक, थानाध्यक्ष राजरूप राय, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ढाका के पदाधिकारी तथा बस संचालक मौजूद थे। बैठक में ढाका बाजार अंतर्गत आए दिन हो रहे जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सड़क किनारे लगने वाले दुकानों को पीछे करने एवं सड़क के आसपास अस्थाई अतिक्रमण को खाली करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। साथ ही बाजार अंतर्गत एक स्थान चिन्हित कर मोटरसाइकिल के पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.