मुजफ्फर नगर, जून 3 -- पवित्र ज्येष्ठ मास के छठे और पुरुषोत्तम मास के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर शामली रोड स्थित स्थानीय गौशाला धर्मशाला के प्रांगण में मंगलवार को सुबह सुंदरकांड यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान बेहद उल्लासपूर्ण माहौल में और निर्विघ्न संपन्न हुआ। मानव कल्याण परिषद के कार्यक्त्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण, समाज में सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना करना है। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में अश्वनी रहेजा ने सपत्नीक व सपरिवार विधि-विधान से आहुतियां दीं। धार्मिक कार्यक्रम में गौशाला मंत्री प्रवीण अरोरा एड., रमेश चंद्र बंसल, राजीव गर्ग, हरीश सचदेवा, संजय अरोरा, राज कुमार रहेजा, मनोज अरोरा, ...