बड़े मंगल पर श्रीराम बाग मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
औरैया, मई 26 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के नेविलगंज स्थित श्रीराम बाग मंदिर में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्या भोज, भंडारा, प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस वर्ष आयोजन के चार वर्ष पूर्ण होने पर इसे विशेष रूप दिया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सबसे पहले विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर जगह जगह आयोजित किए गए भंडारे पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.