बड़े मंगल पर लायंस क्लब शामली सिनर्जी ने किया शरबत वितरण
शामली, मई 26 -- शामली। लायंस क्लब शामली सिनर्जी द्वारा बड़े मंगल के पावन अवसर पर हनुमान रोड स्थित शिविर में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए मीठे रूह-अफज़ा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित सेवा कार्य को लोगों ने खूब सराहा। क्लब सदस्यों ने श्रद्धालुओं और आमजन को शीतल शरबत वितरित कर सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा, रुचिर सगल, तुषार धवन, प्रियंक गोयल, वैभव गुप्ता, भुवनेश कौशिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर युवाओं ने किया शरबत वितरण यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा के दिन गर्मी से राहत दिलाने को लोगों को पिलाई ठंडाई यह भी पढ़ें- आम जनमानस को पिलाया शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.