शाहजहांपुर, जून 16 -- बड़े मंगल पर मंगलवार को खुटार सीएचसी में तैनात नेत्र परीक्षण डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने मेन मार्केट में काकोरी शहीद इंटर कालेज के पास अपने प्रतिष्ठान पर आसपड़ोस व आने जाने वाले राहगीरों को रोककर हलवा व चना वितरित किया। सुबह से दोपहर बाद तक आयोजन चला। सेवा में विमलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अजय कुमार, कपिल श्रीवास्तव, अविरल कुमार, उत्कर्ष सिंह, पार्थ, नीतीश गुप्ता समेत तमाम लोगों ने वाहनों को रोका व भूख से व्याकुल लोगों का प्रसाद दिया और पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ रही और प्रसाद पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...