बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ
आजमगढ़, मई 19 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जहानागंज क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। बड़े मंगलवार पर श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद विशाल प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में शक्ति सिंह, शिवा सिंह, शाकुल सिंह, शुभम सिंह, अमन, विपिन एवं आदर्श ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भंडारे जगह-जगह अंत में आयोजक राजेश सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.