बड़े भाई के रहते छोटा भाई की संदिग्ध अवस्था में बंद घर में मौत, मोहल्ले में सनसनी
मुंगेर, सितम्बर 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर के समीप शनिवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बंद घर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीरज साह के पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू (25) के रूप में हुई है। घटना के वक्त घर में मृतक का बड़ा भाई विवेक कुमार भी मौजूद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक अभिषेक के पिता नीरज साह पूर्व में सदर बाजार मंडी में चूड़ी का दुकानदार था, लेकिन कुछ वर्षों से अपनी पत्नी के साथ प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी फेरी लगाकर कमाई करने के लिए वासुकिनाथ मेला गए हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.