रामपुर, मार्च 10 -- रामपुर। बिजली विभाग की बकाया बिल राहत योजना समाप्त होने के बाद अब विभाग सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। करीब तीन महीने तक चली योजना में भी बिल जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के अब अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरसी जारी कर बकाया पैसे की वसूली की जाएगी। शासन के निर्देश पर यह राहत योजना एक दिसंबर 2025 से शुरू की गई थी, जिसे तीन चरणों में संचालित किया गया। पहले चरण में विद्युत विभाग ने जगह-जगह राहत कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया था। 28 फरवरी को योजना का तीसरा और अंतिम चरण भी समाप्त हो गया है। इसके साथ ही विभाग ने बकायेदारों की सूची तैयार कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने राहत अवधि में भी बकाया जमा नहीं किया, उनके खिलाफ नियमानुसार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.