चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। जिला प्रशासन ने जान बूझकर बैंकों का ऋण अदा न करने वाले बड़े बकायदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बैंक अफसरों के साथ मिलकर बकाया वसूली में तेजी पकड़ी है। बड़े बकायदारों को चिन्हित कर उनको नोटिसें थमाई जा रही हैं। इसके साथ ही बकाया अदा न करने वालों की कुर्की व नीलामी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तहसीलदार राजापुर भारत प्रताप सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को अमीन गुलाबधर शुक्ला व बैंक प्रबंधक आशीष कुमार ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक बड़े बकायदारों को चिन्हित कर वसूली अभियान शुरू किया। यह बड़े बकायदार जान बूझकर बकाया राशि जमा नहीं कर रहे है। टीम ने इन सभी के यहां पहुंचकर तत्काल बकाया अदा करने की हिदायत दी। तहसीलदार ने बताया कि बकाया अदा न करने वालों को अंतिम नोटिस जारी...