जहानाबाद, मई 14 -- जहानाबाद। शराब के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों ने बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर तकरीबन 90 लीटर निर्मित महुआ शराब जब्त किया। खबर के अनुसार तकरीबन 1365 किलो जावा महुआ छुपा कर रखा था। महुआ शराब बनाने की धंधेबाजों ने तैयारी की थी जिसे जप्त कर नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...