सहरसा, मार्च 12 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। समृद्धि यात्रा पर निकले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 13 मार्च को सहरसा आगमन होगा। सीएम आगमन को लेकर लोगों में काफी खुशी और उत्साह है, वहीं ढेर सारी उम्मीदें भी लगा रखे हैं। जिले में बड़े उद्योग स्थापना और बाढ़ के स्थायी निदान की लोगों को सीएम से आस है। दरअसल, मक्का, मखाना, दूध और ईख उत्पादन वाले कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय के जिले सहरसा में एक भी बड़े उद्योग नहीं हैं। अगर स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योग यहां खोल दिया जाय तो स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ किसानों के उत्पाद को उचित कीमत मिल सकेगी। रोजगार से लोगों का जीवन को आसान बनेगा और किसानों की तकदीर संवर जाएगी। उद्योग धंधे के अभाव में रोजगार के लिए परदेश पलायन करने की मजबूरी दूर होगी। अपने क्षेत्र में परिवार के साथ रहकर लोग गुजर बसर कर सकें...