सोनभद्र, अगस्त 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पंवर गांव में रविवार की शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में बड़ेर से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया। पंवर गांव निवासी शंभू बियार का 23 वर्षीय पुत्र सूरज बियार रविवार को घर पर अकेला था। बताया गया कि उसकी मां रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों के साथ दर्शन के लिए गई थी, जबकि पिता राजगीर मिस्त्री का काम करने राबर्ट्सगंज गया था। शाम करीब सात बजे पिता काम से घर लौटा। कमरे में पहुंचने पर उसने बेटे का शव बड़ेर से रस्सी के सहारे लटकता देखा। यह देख वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना ...