जौनपुर, जून 27 -- बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र की बड़ेरी पुलिस चौकी अंतर्गत परौती गांव जाने वाले मोड़ के पास स्थित बीएसएनएल टावर के सामने शनिवार सुबह लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक नीले रंग की शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले कई दिनों से आसपास के बाजार में घूमता हुआ दिखाई देता था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है, जहां पहचान होने तक उसे सुरक्षित रखा जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोगों में दहशत ...