बड़ेगांव खाद गोदाम का हैंडपंप एक वर्ष से खराब
सुल्तानपुर, जून 24 -- गोसाईगंज। जयसिंहपुर क्षेत्र के बड़ेगांव सुरौली स्थित खाद गोदाम के पास लगा हैंडपंप पिछले एक वर्ष से अधिक समय से खराब पड़ा है। हैंडपंप खराब होने से खाद लेने आने वाले किसानों और राहगीरों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद गोदाम पर आए दिन बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचते हैं, लेकिन यहां लगा एकमात्र हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों और किसानों ने विभागीय अधिकारियों से हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि गोदाम पर आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके। इस संबंध में बीडीओ श्याम नरायन चतुर्वेदी ने बताया जल्द ही नल को ठीक करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.