नई दिल्ली, जुलाई 14 -- अगर आप 8000 रुपए सस्ते में Samsung का दमदार कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत को पहले बढ़ा दिया था लेकिन अब फोन फिर 8000 रुपए सस्ता कर दिया है। । लेकिन अब Samsung ने एक बार फिर यू-टर्न लेते हुए फोन को उसकी शुरुआती कीमत पर उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि Galaxy M47 5G को भारत में 29 जून को लॉन्च किया गया था और इसकी बिक्री 4 जुलाई से शुरू हुई थी। शुरुआती ऑफर्स के बाद अचानक कीमत बढ़ने पर सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हुई। अब कीमत कम होने से उन ग्राहकों को राहत मिली है, जिन्होंने बढ़ी हुई कीमत के कारण खरीदारी टाल दी थी। अब कितनी है Samsung Galaxy M47 5G की कीमत Samsung ने Galaxy M47 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब तीनों वेरिएंट फिर से...