बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- बड़ी राहत: 72 घंटे में बिजली से जुड़ी शिकायतों का होगा निपटारा बड़ी राहत: 72 घंटे में बिजली से जुड़ी शिकायतों का होगा निपटारा पूरे अप्रैल हर सोमवार और शुक्रवार को सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में विशेष कैंप बिल सुधार, नया कनेक्शन और स्मार्ट मीटर की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट होगा निपटारा कृषि कनेक्शन के आवेदन के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी मिलेगी जानकारी बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें बिल सुधारने, नया कनेक्शन लेने या खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत के लिए हफ्तों तक बिजली ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऊर्जा विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से ...