बड़ी बहन से झगड़ने के बाद किशोरी ने फांसी लगा जान दी
चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के पनौटी गांव में रविवार की देर शाम बड़ी बहन से घरेलू कामकाज को लेकर झगड़ने के बाद किशोरी ने फांसी लगा ली। खेत से लौटे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पनौटी के दिलीप कुमार रविवार शाम पत्नी व बच्चों के साथ खेत में था। उसकी बड़ी बेटी पड़ोसी के घर चली गई थी। उस दौरान घर में 14 वर्षीया बेटी मनीषा अकेली थी। मनीषा ने कमरे की खिड़की पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर शाम जब परिजन खेत से लौटे तो उसे फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी राजापुर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.