बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक गांव में गुरुवार दोपहर बालिका की हत्या उसकी बड़ी बहन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने आपत्तिजनक स्थिति में बालिका द्वारा देखे जाने पर इस वारदात को अंजाम दिया। 26 मार्च को खेत में मिला था बालिका का शव: मोहम्मदपुर खाला थाना के एक गांव में गुरुवार की दोपहर पिता के पास खेत गई 11 वर्षीय बालिका का शव गेहूं के खेत में मिला था। उसके गले पर खरोच के निशान थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबा कर बालिका की हत्या की पुष्टि हुई थी।गांव में तैनात रही पुलिस व पीएसी: इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। सुरक्षा के लिए शुक्रवार को गांव में पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.