बड़ी कार्रवाई: मुंगेर में मिनीगन फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, उगले राज
साहिबगंज, मई 7 -- पतना/साहिबगंज। रांगा थाना क्षेत्र के आमगाछी (केंदुआ) में अवैध मिनीगन फैक्ट्री संचालित करने वाला सरगना को साहिबगंज जिला पुलिस ने मुंगेर पुलिस की मदद से गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हुई छापेमारी को लेकर गुरुवार को यहां के एसपी अमित कुमार सिंह लगातार बिहार पुलिस के आला अधिकारी के सम्पर्क थे। गिरफ्तार सरगना को लेकर जिला पुलिस यहां के लिए रवाना हो चुकी है। इससे पहले एसपी के निर्देश पर गुरुवार को साहिबगंज जिला पुलिस की टीम सरगना की तलाश में मुंगेर रवाना हुई थी। गिरफ्तार सरगना से पूछताछ कर पुलिस इसबात का पता लगाना चाह रही है कि यहां कब से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था? इस धंधे में स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग शामिल हैं, यहां से अवैध हथियार कहां-कहां सप्लाई होता था आदि का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.