फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। लोगों के गैस सिलेंडर की समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही है। जिले में छोटा और बड़े कामर्शियल सिलेंडर का टोटा है नतीजन छोटे व्यवसाइयों का व्यापार खतरे में है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों में मारामारी है। बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण एजेंसियों में मारामारी का माहौल है। सिलेंडर के अभाव में लोग जुगाड़ से सिलेंडर लेकर रोटी पका रहे हैं, जबकि अन्य खाना इंडेक्शन में पकाया जा रहा है। एक माह से छोटे व बड़े कामर्शियल सिलेंडरों की आमद प्रभावित होने से सबसे अधिक परेशानी चाय, पकौड़ी, समोसा आदि बेचने वाले छोटे दुकानदारों को सबसे अधिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। दुकानदार विमलेश ने बताया कि सिलेंडर न मिलने के कारण कुछ दिनों के लिए दुकान को बंद करना पड़ा लेकिन दूसरा काम न मिलने के कारण अब कोयला भट्ठी का सहारा लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.