बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर। शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार को उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब अचानक एक जर्जर बिजली पोल टूटकर वार्ड संख्या 28 के सभासद मौ. शारिक के मकान पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय खंबा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। खंबा सीधे मकान पर गिरा, जिससे भवन को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभासद मोहम्मद शारिक ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में लगे करीब आठ लोहे के जर्जर बिजली खंभों के संबंध में पहले ही संबंधित जूनियर इंजीनियर को अवगत करा दिया था। विभाग द्वारा केवल दो खंबों की मरम्मत कराई गई, जबकि बाकी खंभों...