कुशीनगर, मार्च 24 -- कुशीनगर। जिले के चर्चित अस्पतालों में मरीजों की मौत के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन ऐसे डॉक्टर हैं, जिनके ऑपरेशन के बाद मरीजों की मौत हो जा रही है। हाल के दिनों में जनपद में कई निजी अस्पतालों में ऑपरेशन के बाद मरीजों की मौत हो गई। कभी बवासीर के ऑपरेशन तो कभी पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो जाती है। यही नहीं बेहतर जानकर प्रसव के लिए जिन महिलाओं को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचते हैं, वहां भी ऑपरेशन के बाद कभी जच्चा-बच्चा तो कभी दोनों में से किसी एक की मौत हो जा रही है। ऐसे में चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है। निजी अस्पतालों में पंजीकृत डॉक्टरों के बारे में पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सर्च अभियान चलाएगा कि जिनके नाम पर अस्पताल पंजीकृत हैं, उनकी क्या भूमिका है?सूत्रों की मानें तो अस्पताल को चोखा धंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.